13.9 C
New York
Monday, October 13, 2025

Buy now

विभिन्न मांगों को लेकर 20 सितम्बर को रांची मे होगी राज्य स्तरीय कर्मचारी संकल्प महासम्मेलन

स्पीड न्यूज़ भारतवर्ष : कर्मचारियों के विभिन्न मांगों के समर्थन में झारखंड ऑफिसर्स, टीचर्स एंड इम्प्लाइज फेडरेशन (झारोटेफ) द्वारा रांची जिला स्कूल मैदान में 20 सितम्बर को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कर्मचारी संकल्प महासम्मेलन को सफल बनाने को लेकर देवघर जिला ईकाई द्वारा बुधवार को स्थानीय के के एन स्टेडियम में जिला अध्यक्ष आलोक राज के नेतृत्व में समीक्षात्मक बैठक हुई।

शिक्षकों के लिए एमएसीपी लागू करने, सेवानिवृत्ति का उम्र 62 साल करने एवं शिशु शिक्षण भत्ता लागू करने की मांगों के समर्थन में हुए चरणबद्ध आंदोलन के बाद रांची में 20 सितम्बर को आयोजित होने वाले कर्मचारी संकल्प महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए देवघर जिले से अधिक से अधिक संख्या में कर्मचारियों को रांची जाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

Oplus_16908288

बताते चले कि आंदोलन के प्रथम चरण में हस्ताक्षर अभियान, द्वितीय चरण में ध्यानाकर्षण रैली, तृतीय चरण में जन समर्थन रैली, चौथे चरण में कर्मचारी शक्ति समागम का आयोजन हर प्रखंड एवं जिले में करके अपनी मांगों के समर्थन में कर्मचारियों को जागरूक किया गया। वहीं आंदोलन के अंतिम चरण में कर्मचारी संकल्प महासम्मेलन का रांची में किया जा रहा है।

मौक़े पर प्रांतीय मिडिया प्रभारी दिलीप कुमार राय ने कहा कि चार चरण का कार्यक्रम काफी सफल रहा अब पांचवें और अंतिम चरण को सफल बनाने की आवश्यकता है। यह कार्यक्रम झारखंड के कर्मचारी आन्दोलनों के इतिहास में अभूतपूर्व होगा।
देवघर जिले से रांची पहुंचने वाले कर्मचारियों की संख्या को लेकर मंथन किया गया ।इस सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने को लेकर सभी कर्मचारियों को रांची पहुंचने के लिए प्रेरित किया जाएगा। वहीं महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर भी चर्चा हुई। जानकारी हो कि शिक्षकों को एमएसीपी देने का मुद्दा सत्तारूढ़ दल झामुमो के वर्ष 2024 के विधानसभा चुनावी घोषणापत्र में प्रमुखता से रखा गया जबकि शिशु शिक्षण भत्ता को लेकर सरकार ने विधानसभा में सैद्धांतिक रूप से अपनी सहमति प्रदान की है। कई राज्यों में सेवानिवृत्ति की उम्र 62 से 65 तक की गई है और वर्तमान जीवन प्रत्याशा के अनुसार सेवानिवृत्ति की उम्र 62 किया जाना जनहित एवं राज्यहित दोनों में है।

Oplus_16908288

वहीं जिला अध्यक्ष आलोक राज ने कहा कि सभी कर्मचारियों ने रांची जाने को लेकर टिकट बनवा लिया है वहीं बहुत सारे कर्मचारी निजी वाहन से भी रांची जा रहे हैं।

बैठक में प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य दिलीप कुमार राय, जिला अध्यक्ष आलोक राज, संरक्षक पुरूषोत्तम कुमार,सोशल मिडिया प्रभारी राजेश नारायण राय, जिला उपाध्यक्ष सुभाष कुमार सुमन, शैलेन्द्र कुमार,अनुराज कुमार, सुलेखा विश्वास, मनोरमा झा,अनिशा कुमारी,अमित कुमार, विजय कुमार, आलोक कुमार, विजय झा, संतोष कुमार झा, दिलीप कुमार,सोनू यादव, मनोज सिंह समेत अन्य मौजूद थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles