15.4 C
New York
Thursday, October 23, 2025

Buy now

चित्रांश महापरिवार ने विधि-विधान से की अपने आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त की पूजा

स्पीड न्यूज़ भारतवर्ष : चित्रांश महापरिवार ने अपने आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त की पूजा पूरे विधि-विधान से की। नंदन पहाड़ स्थित सार्वजनिक चित्रगुप्त मंदिर में पुजारी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार व विधि-विधान से पूजन हवन कराया। पूजा में यजमान डा. गोपाल जी शरण रहे ।

पूजा में देवघर में रह रहे सभी चित्रांश एवं देवघर के आसपास रह रहे चित्रांश लोग भी काफी संख्या में उपस्थित हुए । शाम में संध्या आरती भी की गई। पूजा के दौरान चित्रांशों ने एक सादे कागज पर मंत्रों के साथ लेखा-जोखा अपने आराध्य के समक्ष रखा। पूजा को लेकर मंदिर को खूबसूरत तरीके से सजाया गया। रंग-बिरंगी रोशनी के साथ-साथ मंदिर को फूलों से सजाया गया।

वहीं देर शाम आडिटोरियम में चित्रांश परिवार के बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। मौके अध्यक्ष विनय कुमार सिन्हा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश्वर सिन्हा, सचिव शशि भूषण निराला , कोषाध्यक्ष नंदन कुमार, आरसी सिन्हा, सोना सिन्हा, निर्मल प्रकाश दीपक, डा. रंजन सिन्हा, ओम प्रकाश सिन्हा, श्याम सिन्हा, शशि शेखर, शिवेंद्र किशोर, मनोज कुमार सिन्हा, विल्सन सिन्हा, आकाश सिन्हा सहित बड़ी संख्या में चित्रांश महापरिवार के सदस्य मौजूद थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles