15.9 C
New York
Wednesday, March 11, 2026

Buy now

Dhanbad: काली मंडप चिरकुंडा में स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन, महिलाओं को दिए गए सेहतमंद रहने के टिप्स

मिरर मीडिया संवाददाता, धनबाद: शनिवार को काली मंडप, चिरकुंडा में भारतीय रेड क्रॉस समिति, धनबाद के आजीवन सदस्य डॉक्टर अशोक शर्मा (DNHE, PGDRD) के आवेदन पर एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉक्टर अशोक शर्मा ने स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को स्वस्थ रहने के लिए विभिन्न उपायों की जानकारी दी और केले के छिलके खाने के फायदों के बारे में बताया।

डॉ. शर्मा ने विशेष रूप से महिलाओं को स्वस्थ और स्वच्छ रहने की सलाह दी। शिविर में करीब 60 महिलाओं का बीएमआई (बॉडी मास इंडेक्स) मापा गया, जिसमें 50 महिलाओं का बीएमआई कम पाया गया। इसके मद्देनजर, उन महिलाओं को अधिक प्रोटीन और फाइबरयुक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी गई। साथ ही, सभी महिलाओं को नियमित रूप से पैदल चलने की भी सलाह दी गई।

इस शिविर के आयोजन में भारतीय रेड क्रॉस समिति धनबाद के कार्यकारी अध्यक्ष सह कार्यकारिणी अध्यक्ष का महत्वपूर्ण योगदान रहा। शिविर को सफल बनाने में भुवनेश्वर प्रसाद, निर्मल कुमार, राधा और सोनी का भी सहयोग रहा।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles