स्पीड न्यूज़ भारतवर्ष : भाजपा और आजसू के संयुक्त प्रेस कांफ्रेस में सीटों का ऐलान कर दिया है। 68,10, 2, 1 के फॉर्मूले पर मुहर लगी है।
68 सीटों पर भाजपा चुनाव लड़ने जा रही है, वहीं 10 सीटों पर आजसू के खाते में गयी है। जदयू को दो सीट दिया गया है, जबकि लोजपा को 1 सीट देने पर सहमति बनी है।
आजसू सिल्ली, रामगढ़, गोमिया, ईचागढ़, मानडू, जुगसलाई, डुमरी, पाकुड़, लोहरदगा, मनोहरपुर सीट से चुनाव लड़ेगा।
वहीं जदयू, पश्चिम सिंहभूम और तमाड़ और लोजपा चतरा से चुनाव लड़ेगा।
बता दें कि झारखंड में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होगी। इसके नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।
वहीं पहले चरण में 43 सीटों पर वोटिंग होगी। इसके लिए आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है। आज के प्रेस कांफ्रेस में केंद्रीय मंत्री सह झारखंड चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान और असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा भी मौजूद रहे।