23.1 C
New York
Wednesday, March 11, 2026

Buy now

Dhanbad Railway: धनबाद रेल मंडल के 24 कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला संरक्षा पुरस्कार

मिरर मीडिया संवाददाता, धनबाद: Dhanbad Railway मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, धनबाद में आज आयोजित एक समारोह में मंडल के 24 कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मंडल रेल प्रबंधक कमल किशोर सिन्हा ने जुलाई 2024 के दौरान किए गए उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए ये पुरस्कार प्रदान किए।

धनबाद मंडल के विभिन्न खंडों में कार्यरत इन कर्मचारियों ने रेल फ्रैक्चर, हॉट एक्सल और अन्य संरक्षा संबंधी समस्याओं का समय रहते पता लगाकर रेल परिचालन में संभावित दुर्घटनाओं और असामान्यताओं को टालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

समारोह के दौरान मंडल के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे। इस मौके पर मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि ऐसे पुरस्कार न केवल कर्मचारियों के उत्साह को बढ़ाते हैं, बल्कि रेलवे की संरक्षा को भी सुदृढ़ करते हैं।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles