-1 C
New York
Saturday, February 8, 2025

Buy now

Dhanbad: डीएसई से मिल प्राथमिक शिक्षक संघ ने की लंबित मांगें पूरी करने की मांग, कहा- प्रोन्नति के मामले में लाएं तेजी

मिरर मीडिया संवाददाता, धनबाद: अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के एक प्रतिनिधि मंडल ने आज सोमवार को जिलाध्यक्ष संजय कुमार के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधीक्षक, धनबाद से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शिक्षा और शिक्षक हित के लंबित मुद्दों के शीघ्र समाधान की मांग को लेकर एक मांग पत्र सौंपा और उनसे वार्ता की।

वार्ता के मुख्य बिंदु:

प्रधानमंत्री पोषण योजना (MDM) का अंकेक्षण स्थल निर्धारण: संगठन ने जिले के सभी प्रखंड संसाधन केंद्रों को ही अंकेक्षण स्थल बनाने का आग्रह किया है। इसके साथ ही, अंकेक्षण कार्य में पूर्व के अनुभव के आधार पर सतत अनुश्रवण और निगरानी की मांग की है। वर्तमान में, इस कार्य के लिए उच्च विद्यालय कोलाकुसमा, धनबाद को निर्धारित किया गया है।

प्रोन्नति प्रक्रिया में शीघ्रता: स्नातक प्रशिक्षित ग्रेड 4 में रिक्त पदों और ग्रेड 3 में वर्ष 2010 से लंबित प्रोन्नति प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने की मांग की गई।

अवकाश तालिका में बदलाव: वर्ष 2024 के लिए जिले के अवकाश तालिका में 05 दिनों के अवकाश को स्थानीय स्तर पर समायोजित करने की मांग की गई है। इनमें हरितालिका व्रत (तीज) – 06 सितंबर 2024, जीवित्पुत्रिका व्रत – 25 सितंबर 2024, महासप्तमी (दुर्गापूजा) – 09 अक्टूबर 2024, और छठ पूजा – 05 एवं 06 नवंबर 2024 शामिल हैं।

परिवहन भत्ता: नगर निगम से 08 किलोमीटर की परिधि में स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक/शिक्षिकाओं को परिवहन भत्ता के भुगतान के स्थगन के मुद्दे पर भी चर्चा की गई। संगठन ने अन्य नगर निगमों जैसे रांची, जमशेदपुर, चास-बोकारो की स्थिति की जांच कर आगे की कार्रवाई करने की बात कही।

अन्य मुद्दों में शिक्षक मद में आवंटन हेतु आवश्यक राशि के लिए निदेशालय से मांग पत्र भेजने पर भी चर्चा हुई। जिला शिक्षा अधीक्षक ने सभी मुद्दों पर सहमति व्यक्त करते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजय कुमार, महासचिव नंद किशोर सिंह, राजकुमार वर्मा, मो. शरीफ रजा, शंभू शरण अम्बष्ट, अशोक कुमार, विजय कुमार, रामलखन कुमार, नीरज कुमार मिश्रा आदि मौजूद थे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles