2.1 C
New York
Thursday, March 27, 2025

Buy now

हेमंत सरकार के खिलाफ भाजपा ने किया परिवर्तन यात्रा का आगाज, 200 प्रखंडों से होकर पहुंचेगी 81 विधानसभा क्षेत्रों तक

डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड के प्रमंडलों में परिवर्तन यात्रा निकालने की घोषणा की है। प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस महत्वपूर्ण यात्रा की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि झारखंड के पांच प्रमंडलों के अलावा एक अतिरिक्त केंद्र बनाकर यात्रा की रूपरेखा तैयार की गई है। इस यात्रा में केंद्रीय नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है।

यात्रा का उद्देश्य और थीम

बाबूलाल मरांडी ने बताया कि परिवर्तन यात्रा का मुख्य उद्देश्य हेमंत सोरेन सरकार की पांच साल की कुव्यवस्था, भ्रष्टाचार और राज्य में हो रही बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठ के कारण आदिवासी जनसंख्या में हो रहे बदलाव के प्रति जनता को जागरूक करना है। इस यात्रा का थीम रखा गया है, ‘न सहेंगे, न कहेंगे, बदलकर रहेंगे’।

राज्य के 200 प्रखंडों से होकर गुजरेगी यात्रा

यह यात्रा झारखंड के 200 प्रखंडों से गुजरते हुए राज्य के सभी 81 विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचेगी। संताल परगना के लिए साहिबगंज जिले के भोगनाडीह को चुना गया है, जहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति का भी कार्यक्रम तय किया गया है।

धार्मिक स्थलों से होगी यात्रा की शुरुआत

बाबूलाल मरांडी ने बताया कि परिवर्तन यात्रा किसी धार्मिक या ऐतिहासिक स्थल से शुरू होगी। इस दौरान पार्टी के नेता सामाजिक संगठनों और प्रमुख लोगों से संवाद स्थापित करेंगे। यात्रा के दौरान हेमंत सोरेन सरकार की अराजकता और असफलताओं को जनता के सामने लाया जाएगा, साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों पर भी चर्चा की जाएगी।

दीपक प्रकाश बने यात्रा के संयोजक

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को इस यात्रा का संयोजक नियुक्त किया गया है। प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा और अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव सह-संयोजक होंगे।

प्रमंडल-वार यात्रा कार्यक्रम

  • संताल परगना: 20 सितंबर से 30 सितंबर तक साहिबगंज के भोगनाडीह से।
  • पलामू प्रमंडल: 20 से 28 सितंबर तक वंशीधर नगर से।
  • हजारीबाग: 21 से 28 सितंबर तक भद्रकाली मंदिर से।
  • दक्षिणी छोटानागपुर: 23 सितंबर से 1 अक्टूबर तक अमरेश्वर धाम से।
  • गिरिडीह: 20 से 26 सितंबर तक झारखंडी धाम से।
  • कोल्हान: 23 से 26 अक्टूबर तक चित्रेश्वर धाम से।

भाजपा की यह परिवर्तन यात्रा राज्य के विभिन्न हिस्सों में राजनीतिक माहौल को बदलने और अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए एक अहम कदम साबित हो सकती है।

  • खबरें और भी हैं mirrormedia.co.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें mirrormedia2019@gmail.com पर भेजें।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles