10.4 C
New York
Wednesday, March 26, 2025

Buy now

Dhanbad: धनबाद मंडल में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

मिरर मीडिया संवाददाता, धनबाद: पूर्व मध्य रेल के धनबाद मंडल में आज ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्वच्छता पखवाड़ा 2024 के ग्यारहवें दिन धनबाद रेलवे ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुआ। इस अभियान का आयोजन 17 सितंबर 2024 से 2 अक्टूबर 2024 तक किया जा रहा है।

कार्यक्रम की शुरुआत मंडल रेल प्रबंधक ने दीप प्रज्वलित कर की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना और भारतीय संस्कृति को संरक्षित करना था। कार्यक्रम में “स्वभाव स्वच्छता एवं संस्कार स्वच्छता” के महत्व पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने बताया कि स्वच्छता अब सिर्फ एक आदत नहीं, बल्कि समाज का अभिन्न हिस्सा बन चुकी है। यह कार्यक्रम हमें हमारी संस्कृति, परंपराओं और मूल्यों से जोड़ता है, जो स्वस्थ और जागरूक समाज की नींव रखते हैं।

कार्यक्रम के दौरान नृत्य और संगीत की प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक, अपर मंडल रेल प्रबंधक, वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक, वरीय मंडल यांत्रिक अभियंता (कोचिंग), वरीय मंडल यांत्रिक अभियंता (समाडी), मंडल पर्यावरण एवं गृह व्यवस्था प्रबंधक जैसे अधिकारियों के साथ रेलवे के कई कर्मचारी भी मौजूद रहे।

साथ ही, स्काउट एंड गाइड और केंद्रीय विद्यालय धनबाद के छात्र-छात्राओं की भी विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम ने स्वच्छता और संस्कृति के प्रति जागरूकता फैलाने में योगदान दिया।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles