5.7 C
New York
Sunday, April 26, 2026

Buy now

Dhanbad: बरोरा थाना के नए प्रभारी बने जयप्रकाश, पंचायत प्रतिनिधियों नें गुलदस्ते के साथ किया स्वागत

मिरर मीडिया संवाददाता, धनबाद: बरोरा थाना के नए प्रभारी जयप्रकाश को आज विभिन्न पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय नेताओं ने सम्मानित किया। डुमरा उत्तर के मुखिया विनोद कुमार, डुमरा दक्षिणी के मुखिया आनंद कुमार महतो, बेहराकुदर के मुखिया जालिम रजक, हरिणा मुखिया प्रतिनिधि भोला रवानी, बरोरा मुखिया प्रतिनिधि देवानंद महतो और भाजपा नेता उदय चौहान ने गुलदस्ता देकर जयप्रकाश का स्वागत किया।

सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित प्रतिनिधियों ने कहा कि जयप्रकाश के थाना प्रभारी बनने से सभी को उम्मीद है कि क्षेत्र की महत्वपूर्ण समस्याओं का समाधान होगा। स्थानीय लोगों ने विश्वास जताया कि उनके कार्यकाल में बरोरा थाना क्षेत्र की कानून व्यवस्था और सुरक्षा में सुधार होगा, और जनता की समस्याओं का समय पर निपटारा किया जाएगा।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles