27.8 C
New York
Monday, June 30, 2025

Buy now

Dhanbad: धनबाद में ईद मिलादुन्नबी के चलते ट्रैफिक रूट में बड़े बदलाव, देखें नया रूट चार्ट

मिरर मीडिया संवाददाता, धनबाद: 16 सितंबर 2024, सोमवार को जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मौके पर धनबाद शहर में विभिन्न स्थानों से निकलने वाले जुलूसों को देखते हुए यातायात व्यवस्था में विशेष परिवर्तन किया गया है।

ऑटो, टोटो और सवारी वाहनों का मार्ग:

राजगंज और बरवाअड्‌डा की ओर से आने वाले सवारी वाहन: ये वाहन गौल बिल्डिंग / मेमको मोड, सिटी सेंटर, पूजा टॉकिज, डी.आर.एम. चौक होते हुए जाएंगे और इसी मार्ग से वापस लौटेंगे।निरसा, गोविन्दपुर, बलियापुर की ओर से आने वाले सवारी वाहन:ये वाहन भी गौल बिल्डिंग / गेगको गोड, सिटी सेंटर, पूजा टॉकिज, डी.आर.एम. चौक होते हुए जाएंगे और इसी मार्ग से वापस लौटेंगे।

कतरास, पुटकी, केन्दुआडीह की ओर से आने वाले वाहन: ये वाहन मटकुरिया चेकपोस्ट से धनसार चौक होते हुए हावड़ा मोटर से धनबाद रेलवे स्टेशन दक्षिणी छोर जाएंगे और इसी मार्ग से वापस लौटेंगे।सिन्दरी और झरिया की ओर से आने वाले वाहन: ये वाहन धनसार चौक से हावड़ा मोटर होते हुए धनबाद रेलवे स्टेशन दक्षिणी छोर जाएंगे और इसी मार्ग से वापस लौटेंगे।

भूली और बिनोद बिहारी चौक के तरफ से आने वाले वाहन: ये वाहन चन्द्रशेखर आजाद चौक (बेकारबांध), सिटी सेंटर / पूजा टॉकिज, डी.आर.एम. चौक होते हुए जाएंगे और इसी मार्ग से वापस लौटेंगे।सुभाष चौक से श्रमिक चौक और बैंकमोड़ की तरफ टोटो/ऑटो का परिचालन सुबह 08:00 बजे से संध्या 03:00 बजे तक जुलूस के दौरान बंद रहेगा।

बसों का मार्ग:

धनबाद शहर में सुबह 07:00 बजे से संध्या 03:00 बजे तक यात्री बसें जो बरटांड बस स्टैंड से बाहर जाती हैं या बाहर से आती हैं, सिटी सेंटर से बेकार बांध-पूजा टॉकिज-रेलवे स्टेशन-श्रमिक चौक-बैंकमोड की ओर नहीं जाएंगी और न ही आएंगी।

बसों के लिए निर्धारित मार्ग: धनबाद-बोकारो-रांची / रांची- बोकारो-धनबाद मार्ग: करेकेंद्र मोड, राजू यादव स्मारक (लोयाबाद बाजार), सिजुआ नया मोड़, पाण्डेयडीह, तेतुलमारी थाना, शहीद शक्तिनाथ चौक, विनोद बिहारी चौक, बिरसा मुंडा पार्क, मेमको मोड, बरटांड होते हुए यात्रा की जाएगी।

सिन्दरी-झरिया होते हुए धनबाद आने वाली बसों के लिए मार्ग: इन्दिरा चौक झरिया, कतरास मोड, केन्दुआ और करेकेंद्र मोड से होते हुए यात्रा की जाएगी।

यातायात व्यवस्था में इन परिवर्तनों से संबंधित सभी नागरिकों से सहयोग की अपील की गई है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles