-0.4 C
New York
Saturday, January 25, 2025

Buy now

Dhanbad Railway: धनबाद रेल मंडल के 30 कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला संरक्षा पुरस्कार

मिरर मीडिया संवाददाता, धनबाद: मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, धनबाद में आज संरक्षा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कमल किशोर सिन्हा ने मंडल के 30 कर्मचारियों को अगस्त 2024 में उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए संरक्षा पुरस्कार प्रदान किया।

इन कर्मचारियों ने धनबाद मंडल के विभिन्न खंडों में रेल फ्रैक्चर, हॉट एक्सल, और अन्य संरक्षा संबंधी कार्यों का सफलतापूर्वक पता लगाकर रेल परिचालन में आने वाली समस्याओं, दुर्घटनाओं, और असामान्यताओं को टालने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इस अवसर पर मंडल के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने समारोह की गरिमा बढ़ाई।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles