8.9 C
New York
Wednesday, March 26, 2025

Buy now

Dhanbad सिंदरी-झरिया मार्ग पर कलेक्शन एजेंट से लाखों की लूट : विरोध करने पर मारी गोली

Dhanbad के सिंदरी- झरिया मार्ग में गोलीबारी और लूटपाट की घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार फ्लिपकार्ट के कैश कलेक्शन एजेंट को अज्ञात अपराधियों ने गोलीमार कर रुपये से भरा थैला लेकर फरार हो गया है।

6 की संख्या में सवार अज्ञात अपराधियों ने लूट लिए करीब 8-9 लाख रुपये से भरा बैग

खबर के अनुसार घटना करीब 11 बजे के आसपास की है। जहाँ बाइक पर 6 की संख्या में सवार अज्ञात अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। वही सहकर्मियों ने लगभग 8-9 लाख रुपये बैग के अंदर होने की बात कही है सहकर्मी ने बताया कि कलेक्शन प्वाइंट से कैश पैसा कलेक्ट करके जाने के क्रम में  झरिया सिंदरी मार्ग बी टाइप के समीप घटना घटी है।

अपराधियों ने ओवरटेक कर बाइक रोका

अपराधियों ने उसे ओवरटेक कर रोका और रूपये से भरा थैला छीनने लगे। पीड़ित मुकुल मिश्रा ने विरोध किया तो अपराधियों ने उसे गोली मार दी। गोली लगने के बाद वह गिर गया। गिरने के बाद अपराधी भाग निकले।  अपराधियों की संख्या आधा दर्जन के करीब थी। सभी तीन बाइक पर सवार होकर आए थे। 


घायल युवक SNMMCH में भर्ती

घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई। अगल-बगल के दुकानदार उसे चासनाला अस्पताल ले गए। लेकिन उसकी हालत को देखते हुए उसे धनबाद के SNMMCH रेफर कर दिया गया। युवक सिंदरी का रहने वाला है गोली दाहिने तरफ पंजरे में लगी है।

SNMMCH में मौजूद ASI विनोद सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles