-0.4 C
New York
Saturday, January 25, 2025

Buy now

Jharkhand में बांग्लादेशी और रोहिंग्याओं की अवैध घुसपैठ मामले में ED की जांच शुरू

Jharkhand में बांग्लादेशी और रोहिंग्याओं की अवैध घुसपैठ का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। राजनीति आरोप प्रत्यारोप के बीच अब जांच एजेंसी ED ने इसकी जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार इस मामले में ED ने पांच FIR दर्ज की है जबकि NIA भी जांच कर रही है।

ज्ञात रहें कि Jharkhand में अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं ऐसे में विपक्ष को जोर शोर से घुसपैठिए का मुद्दा मिल गया है जिसे वे चुनाव में भंजा भी रहें हैं। वहीं गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे भी झारखण्ड सरकार को घुसपैठ के मुद्दे पर जोरदार तरीके से घेरा है और लगातार बयान बभी दे रहें हैं। निशिकांत दुबे का कहना है कि अवैध घुसपैठिए झारखंड की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं।

उन्होंने सोशल मीडिया X पर लिखा है कि घुसपैठिये भारत से बहार और कांग्रेस – JMM सत्ता से बहार।  ये सबसे बड़ा लक्ष्य है, जिससे आदिवासी वर्ग की , धर्म की, संस्कृति की सुरक्षा होगी।

गौरतलब है कि झारखंड दौरे पर आए पीएम मोदी ने भी इस मुद्दे को उठाया था। PM मोदी ने कहा कि झारखंड और पश्चिम बंगाल में अवैध घुसपैठ के लिए एक बड़ा सिंडिकेट सक्रिय है। पीएम ने कहा कि रोहिंग्या और बांग्लादेशियों की घुसपैठ की सुविधा देकर संथाल और कोल्हान में डेमोग्राफी में बदलाव किया जा रहा है। पीएम ने इसके लिए झामुमो, कांग्रेस और राजद को जिम्मेदार बताया था।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles