1.6 C
New York
Thursday, March 27, 2025

Buy now

Jharkhand: 20 सितंबर से इस ऐतिहासिक स्थान से BJP की परिवर्तन यात्रा की शुरुआत, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया: आगामी 20 सितंबर यानी शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बहुप्रतीक्षित परिवर्तन यात्रा की शुरुआत जमुआ विधानसभा क्षेत्र के झारखंड धाम से होगी। यह ऐतिहासिक स्थल वही है, जहां महाभारत के अर्जुन को भगवान शिव ने पशुपात्र अस्त्र प्रदान किया था। यात्रा की अगुवाई अमित शाह करेंगे। इस परिवर्तन यात्रा का उद्देश्य राज्य के विधानसभा क्षेत्रों को कवर करते हुए जनता के बीच संवाद स्थापित करना है।

प्रदेश प्रवक्ता विजय चौरसिया ने दी जानकारी

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विजय चौरसिया ने मीडिया से बातचीत में बताया कि इस यात्रा के दौरान राज्य भर में कई महत्वपूर्ण जनसभाएं और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 20 सितंबर को झारखंड धाम में होने वाली विशाल जनसभा के साथ यात्रा का आगाज होगा। इसके बाद 21 सितंबर को गिरिडीह के झंडा मैदान में स्मृति ईरानी और अन्नपूर्णा देवी जनसभा को संबोधित करेंगी।

विशेष कार्यक्रम और जनसभाएं

23 सितंबर को डुमरी में आदिवासी युवा संवाद का आयोजन होगा, वहीं उसी दिन निरसा में शिवेंदु अधिकारी और विधायक विधूत वरण महतो यात्रा में भाग लेंगे। 24 सितंबर को बलियापुर और चंदनकियारी में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जबकि बोकारो में शिवराज सिंह चौहान, श्रेयशी सिंह और यदुनाथ पांडेय एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

योगी आदित्यनाथ की विशेष भागीदारी

25 सितंबर को गोमिया में एक और जनसभा होगी, जबकि उसी दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सांसद ढुलू महतो फुसरो में एक भव्य जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद 26 सितंबर को महुदा, केंदुआ और कतरास में रोड शो और बैंक मोड़ में बाइक रैली का आयोजन होगा। इस परिवर्तन यात्रा का समापन धनबाद में किया जाएगा।

संथाल की बदलती डेमोग्राफी पर चिंता

वहीं,विजय चौरसिया ने राज्य के संथाल क्षेत्र की बदलती जनसंख्या संरचना पर चिंता जताते हुए कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठ इस क्षेत्र के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही है। उन्होंने कहा, “पाकुड़ कराह रहा है और यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो आने वाला समय बेहद चिंताजनक हो सकता है। हमें NRC के माध्यम से घुसपैठ को रोकना होगा।”

  • खबरें और भी हैं mirrormedia.co.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें mirrormedia2019@gmail.com पर भेजें।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles