0.6 C
New York
Saturday, February 8, 2025

Buy now

जम्मू-कश्मीर के रियासी में बड़ा हादसा, माता वैष्णो देवी मंदिर के नए मार्ग पर भूस्खलन होने से दो महिला श्रद्धालुओं की मौत, बचाव कार्य शूरू

डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया: जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में सोमवार को बड़ा हादसा हुआ है। यहां माता वैष्णो देवी मंदिर के नए मार्ग पर भूस्खलन होने से दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई है ।जबकि एक लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई है।

बचाव अभियान हुआ शुरू

अधिकारियों ने बताया कि भवन से तीन किलोमीटर आगे पंछी के पास मार्ग पर दोपहर करीब 2.35 बजे भूस्खलन हुआ, जिससे ऊपर बने लोहे के ढांचे का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। भूस्खलन के तुरंत बाद बचाव अभियान शुरू किया गया और इस हादसे में घायल लड़की को अस्पताल पहुंचाया गया।

दो महिला तीर्थयात्रियों की हुई मौत

वहीं,अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में वैष्णो देवी मंदिर के नए ट्रैक पर भूस्खलन में दो महिला तीर्थयात्रियों की मौत हो गई, जबकि एक लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई।

इन महिला श्रद्धालुओं की पहचान नेहा (30) पत्नी अमित निवासी कानपुर उत्तर प्रदेश जबकि दूसरी महिला श्रद्धालु की पहचान सपना (25) पत्नी अमित कुमार निवासी गुरदासपुर पंजाब के रूम में हुई है जबकि इस हादसे में गंभीर रूप से घायल लड़की को गहरी खाई से निकलकर उपचार के लिए श्राइन बोर्ड के नारायण अस्पताल में रवाना कर दिया गया है।

अधिकारियों के अनुसार, ऊपर बने लोहे के ढांचे का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि तीर्थयात्री मंदिर की ओर जा रहे थे, तभी भूस्खलन के बाद वे लोहे के ढांचे के नीचे फंस गए।

  • खबरें और भी हैं mirrormedia.co.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें mirrormedia2019@gmail.com पर भेजें।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles