7.8 C
New York
Monday, March 30, 2026

Buy now

सिक्किम के पाक्योंग जिले में बड़ा हादसा,गहरी खाई में गिरा सेना का वाहन, चार जवानों की मौत

डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया : सिक्किम के पाक्योंग जिले में गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है ।जिसमें भारतीय सेना के चार जवानों की मौत हो गई है। सेना का वाहन सिल्क रूट पर सिक्किम के जुलुक की ओर जाते समय अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे की पुष्टि भारतीय सेना के अधिकारियों ने की है।

पश्चिम बंगाल के पेडोंग से सिक्किम की ओर जा रहा था वाहन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सेना का वाहन पश्चिम बंगाल के पेडोंग से सिल्क रूट पर सिक्किम के जुलुक की ओर जा रहा था। अचानक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया, जिससे चार जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। सेना की एक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

मृतक जवानों की गई पहचान

इस हादसे में मारे गए जवानों की पहचान कर ली गई है। इनमें मध्य प्रदेश के रहने वाले वाहन चालक प्रदीप पटेल, मणिपुर के पीटर, हरियाणा के नायक गुरसेव सिंह और तमिलनाडु के सूबेदार के. थंगापंडी शामिल हैं। सभी मृतक पश्चिम बंगाल के बिनागुरी की एक यूनिट से जुड़े हुए थे।

शोक में डूबे परिजन

इस दुखद हादसे की खबर मिलते ही जवानों के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। भारतीय सेना ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं और जवानों के पार्थिव शरीरों को उनके गृह राज्य भेजने की तैयारी की जा रही है।

  • खबरें और भी हैं mirrormedia.co.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें mirrormedia2019@gmail.com पर भेजें।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles