21.9 C
New York
Friday, April 25, 2025

Buy now

मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने छत से कूदकर की आत्महत्या, बॉलीवुड में हड़कंप

डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया: मनोरंजन जगत से इस वक्त बेहद दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा का 11 सितंबर को निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनिल अरोड़ा ने छत से कूदकर कर आत्महत्या की है। यह घटना बुधवार सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है।

मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच

जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली, मुंबई पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस हर संभव पहलू की जांच कर रही है ताकि इस दुखद घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके।

मलाइका अरोड़ा और परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

इस हादसे से मलाइका अरोड़ा और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पिता की मृत्यु ने पूरे परिवार को गहरे शोक में डाल दिया है।

अरबाज खान पहुंचे मलाइका के घर

मलाइका के एक्स-हसबैंड अरबाज खान भी इस कठिन समय में पहुंच चुके हैं। उन्हें मलाइका के घर के बाहर पुलिस और अन्य लोगों से बातचीत करते हुए देखा गया।

भारतीय मर्चेंट नेवी में सेवा दें चुके हैं अनिल अरोड़ा

अनिल अरोड़ा पंजाबी हिंदू परिवार से ताल्लुक रखते थे और उनका परिवार फाजिल्का जिले में बॉर्डर के नजदीक रहता था। अनिल भारतीय मर्चेंट नेवी में अपनी सेवाएं दे चुके थे। उन्होंने जॉयस पोलीकार्प से शादी की थी, जो मलयाली क्रिश्चियन परिवार से हैं।

अभी इस मामले में और जानकारी का इंतजार है, लेकिन इस घटना ने बॉलीवुड जगत और अरोड़ा परिवार के करीबियों को गहरे सदमे में डाल दिया है।

  • खबरें और भी हैं mirrormedia.co.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें mirrormedia2019@gmail.com पर भेजें।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles