5.5 C
New York
Sunday, April 26, 2026

Buy now

मौसम विभाग की चेतावनी: 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल

डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया: मौसम विभाग ने 18 सितंबर यानी बुधवार को दो केंद्र शासित प्रदेशों समेत कुल 11 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, पूर्वोत्तर छत्तीसगढ़ पर बना दबाव उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है, जिससे उत्तरी मध्य प्रदेश और दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही उत्तराखंड, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है। पश्चिम उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में झमाझम बारिश की उम्मीद है, जबकि पश्चिम मध्य प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह के लिए भी चेतावनी जारी की गई है।

19 सितंबर को असम और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश

19 सितंबर को मौसम विभाग ने असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और अंडमान व निकोबार में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके बाद 20 सितंबर को केवल अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में ही बारिश का अलर्ट रहेगा। 21 सितंबर से अगले तीन दिनों तक मौसम विभाग ने देशभर में बारिश की कोई चेतावनी नहीं दी है, जिससे सामान्य मौसम रहने की उम्मीद है।

झारखंड में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज

पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड के लातेहार और गिरिडीह में सबसे ज्यादा 20 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा उत्तरी छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और उत्तरी ओडिशा के कुछ हिस्सों में भी 11 से 20 सेंटीमीटर तक बारिश रिकॉर्ड की गई है।

  • खबरें और भी हैं mirrormedia.co.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें mirrormedia2019@gmail.com पर भेजें।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles