1.6 C
New York
Thursday, March 27, 2025

Buy now

सऊदी अरब में फंसे झारखंड के 45 मजदूरों में से 14 की वतन वापसी, 31 का अभी भी इंतजार

डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया: सऊदी अरब में फंसे झारखंड के 45 मजदूरों में से 14 मजदूर शुक्रवार को राज्य लौट आए। सुबह के समय ये सभी गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के आवास पर पहुंचे और अपनी वतन वापसी के लिए सरकार द्वारा किए गए प्रयासों के प्रति आभार प्रकट किया। हालांकि, अभी भी 31 मजदूर सऊदी अरब में फंसे हुए हैं, जिनकी जल्द से जल्द वापसी की उम्मीद जताई जा रही है।

वतन लौटने पर मजदूरों में उत्साह

वापसी करने वाले मजदूरों में हजारीबाग और गिरिडीह जिले के कई लोग शामिल हैं। इनमें हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के तिलक महतो, नंदलाल महतो, सुकर महतो, सुनील महतो, बहादुर महतो, नागेश्वर महतो, चुरामन महतो, भुवनेश्वर महतो, बालगोविंद महतो, गिरिडीह जिले के सोहन कुमार, कामेश्वर साव, गणेश साव और बोकारो जिले के मनोहर महतो प्रमुख हैं। इन सभी ने अपनी सुरक्षित वतन वापसी के लिए सरकार और प्रशासन का धन्यवाद किया।

सरकारी मदद का आश्वासन

मजदूरों से मुलाकात के दौरान गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने इन्हें राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं के तहत इन्हें आर्थिक सहायता और रोजगार के अवसर मुहैया कराए जाएंगे, ताकि वे दोबारा इस तरह की परेशानियों का सामना न करें।

प्रवासी मजदूरों की समस्याओं पर चिंता

इस मौके पर समाजसेवी सिकंदर अली ने प्रवासी मजदूरों की स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है, जब काम की तलाश में मजदूर विदेश जाते हैं और वहां कठिनाइयों का सामना करते हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि प्रवासी मजदूरों के हितों की सुरक्षा के लिए एक ठोस नीति बनाई जाए, ताकि भविष्य में मजदूरों को ऐसी कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।

  • खबरें और भी हैं mirrormedia.co.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें mirrormedia2019@gmail.com पर भेजें।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles