10.4 C
New York
Wednesday, March 26, 2025

Buy now

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का लद्दाख दौरा: सियाचिन बेस कैंप में जवानों का बढ़ाएंगी मनोबल

डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को लद्दाख पहुंची हैं, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उपराज्यपाल बीडी शर्मा ने राष्ट्रपति का स्वागत करते हुए कहा कि यह यात्रा हमारे जवानों के प्रति सम्मान और समर्थन का प्रतीक है।

सियाचिन बेस कैंप का दौरा

महामहिम द्रौपदी मुर्मू का कार्यक्रम सियाचिन बेस कैंप के दौरे का भी है। यहां, वह वहां तैनात जवानों से बातचीत कर उनके मनोबल को बढ़ाएंगी। राष्ट्रपति भवन ने इस यात्रा की जानकारी दी है।

ऐतिहासिक यात्रा

राष्ट्रपति मुर्मू भारत की तीसरी राष्ट्रपति हैं, जो सियाचिन का दौरा करेंगी। इससे पहले, पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम और राम नाथ कोविन्द इस महत्वपूर्ण स्थान का दौरा कर चुके हैं। एपीजे कलाम ने अप्रैल 2004 में और राम नाथ कोविन्द ने मई 2018 में सियाचिन का दौरा किया था।

सियाचिन का महत्व

सियाचिन बेस कैंप, काराकोरम पर्वत शृंखला में 20,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यह क्षेत्र भारतीय सेना के लिए रणनीतिक महत्व रखता है, और यहां 13 अप्रैल, 1984 को ‘ऑपरेशन मेघदूत’ के तहत भारतीय सेना ने नियंत्रण हासिल किया था। राष्ट्रपति मुर्मू का यह दौरा देश के सुरक्षाबलों के प्रति उनकी निष्ठा और समर्थन को दर्शाता है।

  • खबरें और भी हैं mirrormedia.co.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें mirrormedia2019@gmail.com पर भेजें।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles