23.1 C
New York
Friday, April 25, 2025

Buy now

Railway News: आदित्यपुर स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कई ट्रेनों के मार्ग और समय में किया गया बदलाव

मिरर मीडिया संवाददाता, धनबाद: दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के आदित्यपुर स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। यह बदलाव 7 सितंबर 2024 से 28 सितंबर 2024 तक प्रभावी रहेगा।

बदलाव की जानकारी:

बरकाकाना-टाटा-बरकाकाना पैसेंजर (गाड़ी संख्या 08152/08151): यह ट्रेन 7 सितंबर 2024 से 28 सितंबर 2024 तक रद्द रहेगी।

अजमेर-संतरागाछी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 18010): 15 सितंबर 2024 को अजमेर से खुलने वाली इस ट्रेन का मार्ग परिवर्तित कर इसे चाण्डिल-टाटा-खड़गपुर के रास्ते चलाया जाएगा।

धनबाद-टाटा सुवर्णरेखा एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 13301) और टाटा-धनबाद सुवर्णरेखा एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 13302): 16, 17 और 19 सितंबर से 28 सितंबर 2024 तक गाड़ी संख्या 13301 का आंशिक समापन आद्रा स्टेशन पर होगा और गाड़ी संख्या 13302 का आंशिक प्रारंभ आद्रा स्टेशन से होगा।

नई दिल्ली-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12802): 27 सितंबर 2024 को खुलने वाली इस ट्रेन को नई दिल्ली से 270 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाया जाएगा।

अमृतसर-टाटा जलियांवाला बाग एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 18104): 27 सितंबर 2024 को खुलने वाली इस ट्रेन को अमृतसर से 240 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाया जाएगा।

यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा की योजना में इन बदलावों को ध्यान में रखें। रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुविधा के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है और इसके लिए यात्रियों से सहयोग की अपील की गई है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles