23.1 C
New York
Friday, April 25, 2025

Buy now

बाघमारा, सिंदरी, मुख्यालय-1 और 2 सहित झारखण्ड के 40 डीएसपी का तबादला : कम समय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

झारखंड सरकार ने एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल में 40 डीएसपी का स्थानांतरण किया है। गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।

बोकारो से धनबाद, सिंदरी, बाघमारा सहित कई जगहों पर डीएसपी बदले गए हैं। इस तबादले में कई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को भी नए स्थानों पर तैनात किया गया है।

कुछ महत्वपूर्ण तबादले:

– शकील अबिद शम्स, बोकारो से धनबाद मुख्यालय-1
– धीरेन्द्र नारायण बंका, धनबाद मुख्यालय-1 से धनबाद मुख्यालय-2
– आशुतोष कुमार सत्यम, बलूमाथ लातेहार से सिंदरी धनबाद
– नवीन कुमार सिंह, रांची भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से बाघमारा
– अशोक कुमार राम, बेड़ो
– नीरज कुमार, खलारी
– किशोर कुमार रजक, एसीबी रांची

रांची भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के DSP नवीन कुमार सिंह का तबादला बाघमारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के पद पर किया गया है।
अशोक कुमार राम को बेड़ो का डीएसपी बनाया गया है। नीरज कुमार को खलारी का डीएसपी बनाया गया है। किशोर कुमार रजक को एसीबी रांची का डीएसपी बनाया गया है।

गौरतलब है कि यह तबादला कम समय के अंतराल में हुआ है, जिससे विकास की गति पर असर पड़ सकता है। इससे पहले भी कुछ महीने पहले डीएसपी का तबादला हुआ था। इस तरह के तबादले से अधिकारियों को अपने क्षेत्र को समझने और विकास गति को आयाम देने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाता है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles