-1 C
New York
Saturday, February 8, 2025

Buy now

मणिपुर में हिंसा का सिलसिला जारी: जिरीबाम जिले में पांच की मौत

डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया: मणिपुर के जिरीबाम जिले में शनिवार को हिंसक घटना के दौरान पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, एक व्यक्ति की सोते समय हत्या कर दी गई है। जानकारी के अनुसार हथियारबंद लोगों ने जिला मुख्यालय से लगभग पांच किलोमीटर दूर स्थित एक सुनसान जगह पर अकेले रहने वाले व्यक्ति के घर में घुसकर उसे गोली मार दी है।

गोलीबारी में चार हथियारबंद लोगों की मौत

पुलिस ने बताया कि गोलीबारी में चार हथियारबंद लोगों की मौत हो गई, जिनमें तीन पहाड़ी उग्रवादी शामिल हैं। इस हिंसक घटना के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

राज्यभर में हिंसा की लहर, बिष्णुपुर और इंफाल पश्चिम में हमले

इस हफ्ते मणिपुर के कई जिलों में हिंसक घटनाएं सामने आई हैं। बिष्णुपुर जिले में शुक्रवार दोपहर उग्रवादियों ने एक आवासीय क्षेत्र में रॉकेट से हमला किया, जिसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। इसके अलावा, इंफाल पश्चिम जिले के एक गांव में उग्रवादियों ने पांच खाली घरों को जला दिया। सुरक्षाबलों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उग्रवादियों को क्षेत्र से खदेड़ दिया।

  • खबरें और भी हैं mirrormedia.co.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें mirrormedia2019@gmail.com पर भेजें।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles