-0.4 C
New York
Saturday, January 25, 2025

Buy now

Dhanbad Railway: धनबाद से सिंगरौली तक बिना टिकट धराये 813 रेल यात्री, रेलवे ने वसूला 3 लाख 48 हजार रुपये जुर्माना

मिरर मीडिया संवाददाता, धनबाद: Dhanbad Railway धनबाद मंडल में बड़े पैमाने पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी क्रम में धनबाद मंडल में एक मेगा टिकट चेकिंग अभियान का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत मंडल के विभिन्न खंडों के साथ-साथ धनबाद, गोमो, चंद्रपुरा, कोडरमा, डाल्टनगंज, चोपन, बरकाकाना, सिंगरौली स्टेशनों पर भी गहन टिकट जांच की गई। यह मेगा टिकट चेकिंग अभियान दिन-रात चलाया गया, जिसके परिणामस्वरूप रात 10 बजे तक कुल 813 यात्रियों को पकड़ा गया।

इस जांच अभियान में बिना टिकट यात्रा करने वाले, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले और बिना बुक किए गए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्रियों से 3 लाख 48 हजार 565 रुपये जुर्माने के रूप में वसूले गए। उन्हें कड़ी चेतावनी भी दी गई। चेकिंग टीमों द्वारा स्टेशनों के साथ-साथ विभिन्न मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में भी सघन चेकिंग की गई।

धनबाद मंडल द्वारा निरंतर टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है और भविष्य में भी यह अभियान जारी रहेगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर अंकुश लगाना है ताकि वे टिकट लेकर यात्रा करें और उचित टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles