0.6 C
New York
Saturday, February 8, 2025

Buy now

साहिबगंज से भाजपा की परिवर्तन यात्रा की शुरुआत, बांग्लादेशी घुसपैठ पर अमित शाह का हेमंत सरकार पर तीखा प्रहार

डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया: अमित शाह ने शुक्रवार को साहिबगंज जिले के भोगनाडीह में भाजपा की बहुप्रतीक्षित परिवर्तन यात्रा की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने सुबह 11 बजे साहिबगंज के पुलिस लाइन में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए बांग्लादेशी घुसपैठ और संताल परगना के जनसंख्या परिवर्तन जैसे मुद्दों को उठाया।

बांग्लादेशी घुसपैठ पर हमला, आदिवासी अस्मिता का मुद्दा उठाया

अपने भाषण में अमित शाह ने संताल परगना क्षेत्र में बांग्लादेशी घुसपैठ को राज्य के आदिवासी समाज के अस्तित्व के लिए बड़ा खतरा बताया। उन्होंने इस मुद्दे को आदिवासी अस्मिता से जोड़ते हुए कहा कि वर्तमान हेमंत सरकार घुसपैठियों के हितों की रक्षा कर रही है, जबकि प्रदेश के आदिवासी समुदाय की आबादी लगातार घट रही है। शाह ने कहा, “यह सरकार घुसपैठियों का कल्याण करने वाली सरकार है। अपने ही प्रदेश में आदिवासियों की जगह घुसपैठियों की जनसंख्या बढ़ रही है।”

भाजपा सरकार बनने पर घुसपैठियों को बाहर करने का वादा

जनसभा में उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए शाह ने यह वादा किया कि अगर राज्य में भाजपा की सरकार बनती है, तो घुसपैठियों को चुन-चुन कर बाहर निकाला जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे भाजपा को सत्ता में लाकर प्रदेश को घुसपैठियों के संकट से मुक्त कराएं।

गिरिडीह में भी करेंगे जनसभा को संबोधित

साहिबगंज की जनसभा के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गिरिडीह जिले के जमुआ में एक और जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरे के माध्यम से वह झारखंड में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा के प्रचार अभियान को गति देंगे।

प्रदेश के प्रमुख नेता रहें उपस्थित

अमित शाह की सभा में भाजपा के कई दिग्गज नेता मंच पर मौजूद रहे। इनमें प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और चंपई सोरेन शामिल थे।

देवघर से साहिबगंज पहुंचे शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार सुबह विमान से देवघर पहुंचे, जिसके बाद वह हेलिकॉप्टर के माध्यम से साहिबगंज में आयोजित सभा में शामिल हुए।

  • खबरें और भी हैं mirrormedia.co.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें mirrormedia2019@gmail.com पर भेजें।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles